फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City residents will now be able to get information about city rules

Mahendragarh-Narnaul News: शहरवासियों को अब नपा के नियमों की मिल सकेगी जानकारी

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
City residents will now be able to get information about city rules
फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़--संवाद - फोटो : महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृत्यु हुई लोगों की जानकारी के संबंध में ज्ञापन देते कांग्रेसी।
महेंद्रगढ़। अब शहरवासियों को नगर पालिका के नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए जिम्मेदारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अब नगर पालिका की ओर से चलाए जाने वाले सभी अभियान की जानकारी व नियमावली सोशल साइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से फेसबुक व एक्स पर अकाउंट बनाया गया है। अधिकारियों की ओर से बनाए गए सोशल साइट पर लोगों को शहर व अभियान से जुड़ी जानकारी मिले सकेंगी। करीब एक माह पहले म्युनिसिपल कमेटी महेंद्रगढ़ के नाम से अकाउंट बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह अभियान कि अधिनियम या नियम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। नगर पालिका की ओर से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चालान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दो-दो हजार रुपये का चालान सहित अन्य अभियान चलाया गया है। उसके नियम व कानून कमेटी के सोशल साइट पर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार दुकानदार अक्सर नगर पालिका में पहुंचकर चालान के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। दुकानदारों की इस समस्या के समाधान व जागरूक को लेकर सोशल साइट शुरू की गई है। किसी भी प्रकार के नियमों की जानकारी अब शहरवासी सोशल साइट्स से ले सकेंगे।

------------
- वर्जन:
दुकानदार व लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका की ओर से म्यूनिसिपल कमेटी महेंद्रगढ़ के नाम से फेसबुक व एक्स पर साइट बनाई गई है। इस साइट पर नगर पालिका की ओर से चलाए जा रही अलग-अलग अभियान के नियम व कानून की जानकारी दी जाएगी।
--- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed