फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City council removed encroachment by running a campaign, challaned for spreading dirt

नगर परिषद ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, गंदगी फैलाने पर चालान काटा

Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
City council removed encroachment by running a campaign, challaned for spreading dirt
कटला बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : Narnol
नगर परिषद नारनौल ने वीरवार को शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने की सूचना से दुकानदारों व रेहड़ी चालकों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के रखे सामान का समेट लिया तो रेहड़ी चालक भी इधर-उधर गलियों में घुस गए। इस दौरान नगर परिषद कर्मचारियों ने 8 दुकानदारों के चालान किए। जिनमें 4 चालान कूड़े फेंकने तथा 4 चालान अतिक्रमण करने के किए। इस मौके पर नगर परिषद ईओ सुमनलता ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर बिल्कुल भी अतिक्रमण न करे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे है। इसलिए नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने एक टीम गठित की है। जोकि प्रतिदिन शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी। ईओ ने बताया कि इस टीम में एमई राजेश कौशिक, जेई विकास शर्मा, जेई नीरज कुमार, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम गठित की गई है। जोकि प्रतिदिन बाजारों में जाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी। सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed