फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CISF jawan resident of village Jhook passed away

Mahendragarh-Narnaul News: गांव झूक निवासी सीआईएसएफ के जवान का निधन

Fri, 20 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
CISF jawan resident of village Jhook passed away
फोटो संख्या:77- गांव झूक में जवान को अंतिम विदाई देते सेना की टुकड़ी--स्रोत- ग्रामीण - फोटो : mathura
महेंद्रगढ़। गांव झूक निवासी सीआईएसएफ के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। वीरवार को पैतृक गांव झूक में राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

गांव झूक निवासी सीआईएसएफ से रिटायर्ड श्रीभगवान ने बताया कि बेटा 42 वर्षीय कृष्ण कुमार नौ बटालियन में देवली राजस्थान में कार्यरत था। बीमार होने के कारण वह दो दिन से जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती था। वहां उनका देहांत हो गया। आज उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव झूक में लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उसको मुखाग्नि 9 वर्षीय बेटे मानवीर ने दी। सीआईएसएफ के जवान कृष्ण कुमार की पत्नी हरप्रीत भी सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर देवली राजस्थान में कार्यरत है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक लड़का तथा दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान को अंतिम श्रद्धांजलि एवं सलामी देने के लिए आई टुकड़ी का नेतृत्व सलामी इंचार्ज सुभाष चंद्र कर रहे थे। वहीं टुकड़ी का मुख्य नेतृत्व कंवरपाल एवं एसके यादव कर रहे थे। इनके साथ विनीत, एसके दास, धर्मेंद्र कुमार, जगबीर सिंह, सुमित आदि मौजूद थे। उन्होंने उनको सलामी दी। अंतिम यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग ने नम आंखों से अपने लाडले को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed