{"_id":"6a0f486a6cdb00b1310cf94b","slug":"cinema-road-turns-into-a-mess-of-dust-and-potholes-leaving-shopkeepers-furious-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126669-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धूल-गड्ढों में तब्दील हुई सिनेमा रोड, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धूल-गड्ढों में तब्दील हुई सिनेमा रोड, दुकानदारों में रोष
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 दिनेश सोनी
महेंद्रगढ़। शहर के प्रमुख और व्यस्तम सड़कों में शामिल सिनेमा रोड की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए परेशानी बनी गई है। कई वर्षों से टूटी पड़ी सड़क के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क से उड़ने वाली धूल दुकानों के अंदर जाने लगी है। करीब 500 से अधिक दुकानदार और हजारों राहगीर प्रतिदिन धूल और गड्ढों की समस्या से जूझने को मजबूर हैं।
सिनेमा रोड के निर्माण कार्य को लेकर करीब तीन साल तक एसीबी जांच चली। जांच के कारण सड़क निर्माण का मामला लंबे समय तक अटका रहा। हालांकि, जांच से बाहर निकले भी करीब एक साल बीत चुका है लेकिन इसके बावजूद सड़क की सुध नहीं ली गई।
अब सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह रोड़ियां बाहर निकल आई हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क से धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के कुछ ही समय बाद सामान पर धूल जमनी शुरू हो जाती है। दिन में अनेक बार सफाई करनी पड़ती है। लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिलती।
दुकानदारों का कहना है कि सड़क से निकलने वाली रोड़ियां दुकानों के अंदर तक पहुंच रही हैं, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। खासकर कपड़े, जूते और खाने-पीने से जुड़ी दुकानों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राहकों ने भी खराब सड़क और धूल के कारण बाजार आने से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
बॉक्स
टूटा रोड़ होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। छह दिन पहले जब यहां से गाड़ी निकली तब रोड़ी दुकान के शीशे पर जा लगी जिसके कारण शीश टूटा गया। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-जयपाल यादव, दुकानदार
बॉक्स
दिन में चार-पांच बार सफाई करनी पड़ रही है। नालियों के अभाव में दूषित जल व बारिश का पानी नहीं निकल पाता है। सड़क की रोडियां उखड़ी हुई है।-दिनेश सोनी, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
नगर पालिका ने बजट के लिए सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। प्रस्ताव पास होने पर इस मार्ग का निर्माण करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानी रहने नही दी जाएगी।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़