फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA team Narnaul recovered cache of illegal weapons from Hathiyaka village in Mathura of UP

Narnaul: सीआईए टीम ने मथुरा से बरामद किया अवैध हथियारों और कारतूस का जखीरा, यूपी में करते थे सप्लाई

Sat, 17 Sep 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

एएसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव हथियाका से अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमर निवासी हथियाका थाना बरसाना मथुरा यूपी और नवीन वासी राधिका विहार मथुरा यूपी के रूप में हुई।

विज्ञापन
CIA team Narnaul recovered cache of illegal weapons from Hathiyaka village in Mathura of UP
अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सीआईए टीम नारनौल ने मथुरा जिले के हथियका गांव से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सीआईए टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 16 अवैध हथियार और 247 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाकर बेचते और कारतूस सप्लाई करते हैं। अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से 95 अवैध हथियार, 312 कारतूस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का समान बरामद किया है।

विज्ञापन


एएसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव हथियाका से अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमर निवासी हथियाका थाना बरसाना मथुरा यूपी और नवीन वासी राधिका विहार मथुरा यूपी के रूप में हुई। सीआईए ने आरोपी उमर को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में टीम ने आरोपी से 15 देसी कट्टे, 1 पिस्टल और 247 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनमें 184 कारतूस देसी कट्टे तथा 63 कारतूस पिस्टल के हैं। पूछताछ में सीआईए ने आरोपी से अवैध हथियार बनाने के औजार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

गन प्वाइंट की आड़ में करता था कारतूस की तस्करी

टीम ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी नए अवैध हथियार बनाने के साथ–साथ पुराने अवैध हथियारों को ठीक करने का काम भी करता था। उमर राधिका विहार मथुरा के रहने वाले नवीन से कारतूस लाता था। इसके बाद सीआईए की टीम ने कल आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसके मथुरा यूपी में दो गन हाउस/आर्म्स स्टोर महाकाली आर्म्स स्टोर और कुमार आर्म्स हाउस के नाम से हैं। इनकी आड़ में वह अवैध तरीके से कारतूस सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जिले में पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने के शौकीन बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed