{"_id":"676b41d41f609bdf940adcd4","slug":"chowkidars-should-get-the-status-of-government-employees-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119541-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले
Wed, 25 Dec 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को मांग पत्र सौंपते चौकीदार। स्रोत- संगठन
मंडी अटेली। ब्लॉक अटेली नांगल के चौकीदारों ने वेतन में वृद्धि व समस्याओं के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को मांग पत्र सौंपा। बताया कि ग्रामीण चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। अगर प्रदेश सरकार यह नहीं करती है तो उनको न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू किया जाए। पंचायती विभाग से तब्दील करके गृह विभाग में जोड़ा जाए।
ग्रामीण चौकीदारों को सेवानिवृत्ति के समय एक मुश्त 10 लाख की राशि दी जाए। ग्रामीण चौकीदारों की पहले की तरह मृत्यु रिकॉर्ड के साथ-साथ जन्म का रिकॉर्ड भी दोबारा से दिया जाए। चौकीदारों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाए। अटेली नांगल ब्लॉक के चौकीदारों को मानदेय भत्ता नहीं मिला है, वह भी डाला जाए। इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार, नरेंद्र चौकीदार, राजेंद्र चौकीदार व ओम प्रकाश चौकीदार के अलावा ब्लॉक के अन्य चौकीदार उपस्थित थे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन