{"_id":"66ef5b71adbf2842990eac36","slug":"chowkidar-should-inform-police-about-rumor-or-incident-sajjan-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112236-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह या घटना की सूचना पुलिस को दें चौकीदार : सज्जन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह या घटना की सूचना पुलिस को दें चौकीदार : सज्जन सिंह
Sun, 22 Sep 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने शनिवार को चौकीदारों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम में चौकीदार सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार की अफवाह या घटना की सूचना मिले तो बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत थाना को दें। जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके। बैठक में चौकीदारों को मोबाइल कभी भी ऑफ नहीं रखने और हमेशा थाना के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। संवाद