{"_id":"65133926954de001e30e11c7","slug":"choosing-a-place-to-purchase-millet-is-a-challenge-for-the-administration-narnol-news-c-203-1-sroh1012-3717-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा खरीद के लिए जगह का चुनाव करना प्रशासन के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा खरीद के लिए जगह का चुनाव करना प्रशासन के लिए चुनौती
Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाजरे खरीद के लिए जगह का चुनाव करना प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रही है। दो दिन से एसडीएम हर्षित कुमार मार्केट कमेटी के अधिकारियों और हैफेड अधिकारियों को साथ लेकर साइट देख रहे हैं, अभी तक खरीद के लिए कोई जगह चयनित नहीं हो पाई। मंगलवार को एसडीएम हर्षित कुमार ने सब डिपो की साइट का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट डीसी डॉ. मोनिका गुप्ता को दी है। डीसी ने वहां खरीद के लिए रोडवेज विभाग के एसीएस से अनुमति के लिए लेटर लिखा है। स्वीकृति आने के बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी। जगह का चयन नहीं होने की वजह पिछले दो दिन से महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
बाजरा खरीद के लिए जगह तलाशना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पिछले दो दिन में एसडीएम हर्षित कुमार ने अलग-अलग पांच साइटों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जगह फाइनल नहीं हो पाई है। सबसे पहले खरीद का स्थान हुड्डा सेक्टर निर्धारित किया गया था लेकिन वहां पर चारों ओर से खुला, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य कई चीजों की दिक्कत होने की वजह से वहीं खरीद नहीं की जा रही। सोमवार को एसडीएम ने हुड्डा सेक्टर, हैफेड कॉम्पलेक्स, राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान और अनाज मंडी आदि साइटों का दौरा किया था। एसडीएम ने अनाज मंडी में खरीद का फाइनल कर दिया था लेकिन मार्केट कमेटी जेई ने उस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया कि अभी अनाज मंडी में रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से वहां खरीद नहीं की जा सकती। मंगलवार को एसडीएम हर्षित कुमार, हैफेड मैनेजर जगराम यादव, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार मंगलवार को सब डिपो को बाजरे की खरीद के लिए चयन किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने उपायुक्त को दी है। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को जगह की अनुमति के लिए लेटर लिखा है।