Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children in Pota and Kharkada Baas were administered the 'two drops of life' (polio vaccine).

Mahendragarh-Narnaul News: पोता व खरकड़ा बास में बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Children in Pota and Kharkada Baas were administered the 'two drops of life' (polio vaccine).
कनीना। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को पूरे जोश के साथ काम किया। गांव पोता, खरकड़ा बास और आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई गई।
विज्ञापन

गांव पोता के उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम संगीता ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार अभियान तेजी से चलाया गया। दोपहर तक यहां 180 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी थी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

खरकड़ा बास क्षेत्र में भी अभियान पूरी सक्रियता से चला। अगिहार क्षेत्र की एएनएम वर्षा ने जानकारी दी कि दोपहर तक 95 बच्चों को दवा पिलाई गई। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पहले दिन छूट गए हैं, उन्हें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इसमें ईंट-भट्टों और दूरदराज क्षेत्रों के बच्चे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने भी सहयोग किया और बच्चों को समय पर दवा दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed