फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children enthralled the audience by singing cultural and folk songs.

Mahendragarh-Narnaul News: सांस्कृतिक व फोक गीत गाकर बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा

Tue, 22 Oct 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children enthralled the audience by singing cultural and folk songs.
फोटो- 08बाल दिवस प्रतियोगिता में समूहगान करती छात्राएं। स्रोत- संस्थान
नारनौल। जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रीय समूह गान द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह व अध्यक्षता विवेक कुमार ने की। इसमें जिलेभर के लगभग 24 सरकारी व निजी स्कूलों से लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत फोक गीत व अन्य गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं के यह रहे परिणाम
राष्ट्रीय समूह गान द्वितीय ग्रुप प्रतियोगिता में आरपीएस सी. से. स्कूल नारनौल की टीम ने प्रथम, आरपीएस सी. से. स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने द्वितीय, माता मरियम जनसेवा विद्यालय नसीबपुर नारनौल की टीम ने तृतीय तथा यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय समूह गान तृतीय ग्रुप प्रतियोगिता में आरपीएस सी. से. स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल महेंद्रगढ की टीम ने द्वितीय, यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना की टीम ने तृतीय, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने सांत्वना प्रथम तथा श्रीकृष्णा सी. से. स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने सांत्वना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय समूह गान चतुर्थ ग्रुप प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल नारनौल की टीम ने प्रथम स्थान, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की ने टीम ने द्वितीय स्थान, सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल की टीम ने तृतीय स्थान, यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने सांत्वना प्रथम तथा बीपीएस स्कूल नारनौल की टीम ने सांत्वना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रामबिलास सैनी, मनीष कुमार लेखाकार, अनीता देवी लिपिक, रोहताश सिंह रंगा, हवा सिंह व सुशीला सैनी आदि मौजूद रहे।

फोटो- 08बाल दिवस प्रतियोगिता में समूहगान करती छात्राएं। स्रोत- संस्थान

फोटो- 08बाल दिवस प्रतियोगिता में समूहगान करती छात्राएं। स्रोत- संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed