फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Secretary did video conferencing regarding mining works

Mahendragarh-Narnaul News: खनन कार्यों को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary did video conferencing regarding mining works
नारनौल। खनन कार्यों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। इस दौरान राज्य के सभी उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। खनन कार्यों के संबंध में महेंद्रगढ़ जिला की रिपोर्ट देते हुए उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की लगातार बैठक ली जा रही है। कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले रहा है। डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ का प्रशासन खनन कार्यों करे लेकर पूरी तरह से सतर्क है। जिला में सात माइनिंग चल रही है। इसके अलावा कहीं भी खनन होता है तो जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है। जिला में ई-रवाना पोर्टल के माध्यम से ट्रकों में माल ढुलाई की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस विभाग, माइनिंग विभाग, आरटीए, फॉरेस्ट विभाग तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रशर जोन में भी लगातार अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी स्थान पर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिला महेंद्रगढ़ के साथ राजस्थान की सीमा लगती है। ऐसे में अधिकारी लगातार बॉर्डर पर निगरानी रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, डीएफओ रोहतास सिंह तथा जिला खनन अधिकारी निरंजन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed