{"_id":"64207fe309aeb34ebf061fb4","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-the-shop-took-three-samples-narnol-news-c-17-1-104726-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते का दुकान पर छापा, तीन सैंपल लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते का दुकान पर छापा, तीन सैंपल लिये
Sun, 26 Mar 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने कनीना क्षेत्र में किराना की दुकान पर छापे मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। टीम की कार्रवाई से कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।
से आए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार देर शाम शहर के बाजार में पहुंचकर कार्रवाई की। इस टीम में सचिन व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार चौधरी आदि सदस्य शामिल थे। टीम ने एक दुकान से गुड, सूजी और बोतल बंद सरसों के तेल के नमूने लिए। टीम ने तीनों नमूनों को सील करके प्रयोगााला में जांच के लिए भेज दिया। दुकानदार ने मांगने पर खाद्य पदार्थ की बिक्री संबंधी लाइसेंस दिखाया जो सही मिल।।टीम के अधिकारियों ने बताया कि लैब से ही पता चलेगा कि इनमें मिलावट है या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उड़नदस्ते की टीम द्वारा छापे मारने की सूचना से बाजारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाउन कर चले गए। कार्रवाई शुरू करने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई जिसके बाद अनेक दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाउन कर अपने घरों को चले गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग के खाद सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि टीम की छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। इसलिए दुकानदार साफ और शुद्ध सामान बेचें। दुकानों पर साफ सफाई भी रखें।