फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister's flying squad raided stone cutting factory

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पत्थर कटाई फैक्टरी पर मारा छापा

Fri, 03 Mar 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided stone cutting factory
गोद बलाहा में एक पत्थर कटाई फैक्टरी पर कार्रवाई करती सीएम उड़नदस्ते की टीम।
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी ने गोद बलाहा में एक सीमेंट एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने एजेंसी संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर पत्थर कटाई की मशीनों को सील कर नोटिस दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को गोद बलाहा में अवैध रूप से सीमेंट फैक्टरी चलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर टीम ने शुक्रवार को गोद बलाहा में ऋषभ सीमेंट एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान उड़नदस्ता टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धारूहेड़ा से एईई अनुज नरवाल सहित गुप्तचर विभाग से उप निरीक्षक जसवंत सिंह व अजय कुमार के अलावा अन्य मौजूद रहे। टीम को यहां गोद निवासी संतोष कुमार कुमार मौजूद मिला। संतोष कुमार द्वारा यहां पत्थर कटाई की मशीनें लगाई हुई थी जिनसे ग्रेनाइट के बड़े पत्थर लाकर उनकी कटाई करके मकानों में फर्श व चौखट आदि तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। टीम द्वारा उक्त कार्य के लिए जब उससे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा, लेकिन टीम के समक्ष वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं सका। जिस पर प्रदूषण विभाग के अधिकारी ने मशीनों पर सील लगाई है। वहीं संतोष कुमार को नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed