फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister will lay the foundation stone of Horticulture Research Center on 21st: Agriculture Minister

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 को करेंगे बागवानी अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास: कृषि मंत्री जेपी दलाल

Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will lay the foundation stone of Horticulture Research Center on 21st: Agriculture Minister
सतनाली। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सतनाली में 21 अगस्त को भिवानी के गांव खरखड़ी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास पर होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेपी दलाल ने बताया कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी जिले के गांव खरखड़ी में बागवानी केंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा बागवानी फसलों पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र बहल का भी शिलान्यास करेंगे। इस बागवानी केंद्र के बनने से इस इलाके के लोगों को बागवानी के क्षेत्र में काफी फायदा होगा। यह क्षेत्र अत्यधिक भौगोलिक परिस्थितियों से चिह्नित है जो बेर, आंवला, अनार, नींबू, खजूर, टींट आदि फलों व प्याज, बेल वाली फसलें, खीरा, आलू वर्गीय आदि सब्जियों के उत्पादन के लिए बहुत अनुकूल है। इनके अलावा लहसुन, हल्दी, मिर्च और मसाले जैसे जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी आदि की भी इस क्षेत्र में अच्छी पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, खरकड़ी में बागवानी उत्पादन से संबंधित सभी विषयों पर अनुसंधान कार्य होगा। इसमें देश व विदेश की सभी जगहों पर उपलब्ध फलों, सब्जियों, औषधीय और सुगंधित पौधों, मसालों आदि की किस्मों का संग्रह भी शामिल होगा। यहां पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे व बीज उपलब्ध होंगे और औषधीय पौधों पर विशेष कार्य किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र यादव खातोद, अमित मिश्रा, अमित माधोगढ़, पार्षद देवेंद्र, पार्षद निखिल तनेजा, सतवीर सिंह व दिनेश खेरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed