{"_id":"625b00b04babec27a70298b2","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raided-two-firms-in-village-bayal-narnol-news-rtk6440852177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव बायल में दो फर्मों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव बायल में दो फर्मों पर मारा छापा
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को गांव बायल में रामा मिनरल्स कंपनी एवं हरे कृष्ण मार्बल एंड मिनरल्स पर छापा मारा। पुलिस ने खनन निरीक्षक मनीषा यादव के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हरे कृष्ण मार्बल के मालिक नवीन कुमार तथा रामा मिनरल्स कंपनी के मुंशी रामकरण को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी पकड़े नहीं जा सके।
बता दें कि रामा मिनरल्स कंपनी एवं हरे कृष्ण मार्बल एंड मिनरल्स आसपास की पहाड़ियों से पत्थर चोरी कर अपनी मिनरल्स जोन पर ले जाते थे। इसके बाद उनको ग्राइंड कर पॉउड तथा बारीक रोड़ी बनाते हैं। इनको पंजाब, राजस्थान आदि दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को लगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से उप निरीक्षक सत्येंद्र, उप निरीक्षक कर्मपाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, गुप्तचर विभाग की ओर से उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक जसवंत, सहायक उप निरीक्षक संदीप, सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, प्रदूषण विभाग से एसडीओ विकास कुमार व उनकी टीम, खनन विभाग से निरीक्षक मनीषा व उनका स्टाफ तथा बिजली विभाग के जेई कमल सिंह व उनके स्टॉफ ने दोपहर बाद 3 बजे बायल स्थित हरे कृष्णा मिनरल्स व रामा मिनरल्स पर छापा मारा। हरे कृष्ण मार्बल एंड मिनरल्स ने लगभग 60 टन अलग-अलग साइज की रोड़ी तथा 60 टन डस्ट स्टाक किया हुआ था। मौके पर उपस्थित फर्म मालिक नवीन कुमार निवासी रामपुर, तहसील खरखौदा जिला सोनीपत से पत्थरों के बिल मांगे गए तो वह बिल नहीं दिखा सके। रामा मिनरल्स के यहां 70 टन पत्थर(दाना), 140 टन डस्ट व 40 टन पत्थर का अवैध स्टॉक मिला। मौके पर उपस्थित कंपनी का मुंशी रामकरण निवासी डुमोली कलां, जिला झुंझुनू राजस्थान से पत्थरों के बिला आदि मांगे तो वह बिल नहीं दिखा पाया। फर्म मालिक रोशनलाल निवासी जैनपुर से फोन पर बातचीत करनी चाही तो उसका फोन बंद था। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दोनों फर्मों द्वारा अवैध स्टॉक पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने खनन निरीक्षक मनीषा यादव के बयान पर रामा मिनरल्स कंपनी के मुंशी रामकरण व फर्म मालिक रोशनलाल तथा हरे कृष्ण मार्बल एंड मिनरल्स के मालिक नवीन कुमार व दूसरे पार्टनर उदयवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रामकरण एवं नवीन को गिरफ्तार कर चुकी है।
0