फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister's flying squad raided illegal manufacturing factory

अवैध रूप से चल रही मैनुफैक्चिरिंग फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की छापा

Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided illegal manufacturing factory
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य सुरक्षा, नगर परिषद एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने निजामपुर रोड अवैध रूप से चल रही बंसल फूड एजेंसी पर छापा मारा। फैक्टरी में लाखों रुपये का माल अलग-अलग चार गोदामों में भरा हुआ मिला और एक मैन्युफैक्चरिंग की यूनिट चल रही थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य अधिकारी द्वारा विभिन्न पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थों के कुल 6 सैंपल भरे गए व लाइसेंस न होने का नोटिस दिया गया। विभिन्न प्रकार के कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक, जिनकी यहीं पर पैकिंग में मैन्युफैक्चरिंग हो रही थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 12 क्विंटल पॉलिथीन भी पाया गया जिस पर नगर परिषद द्वारा मौके पर ही 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया और पॉलिथीन को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

निजामपुर रोड पर अवैध रूप से मैन्युफैक्चरिंग का कार्य चल रहा था। यहां पर लगभग 30 आईटएम बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंग्स, टॉफी व लॉलीपोप बनाए जाते थे। इसकी सूचना मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिली। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, एसआई सचिन कुमार, मुख्य सिपाही अजय कुमार, गुप्तचर विभाग से उप निरीक्षक लीलाराम, एसआई नरेंद्र कुमार, मुख्य सिपाही अनिल कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी व उनका स्टाफ, नगर परिषद से एमई अनिल कुमार व जेई विकास शर्मा आदि शामिल रहे। सोमवार को दोपहर 12 बजे टीम ने बंसल फूड एजेंसी पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां का नजारा देखकर अधिकारी अचंभित रह गए। वहां पर भारी मशीनरी व माल रखा था। इस दौरान उनसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। उक्त फैक्टरी में दो-तीन गोदाम बिल्कुट, नमकीन, कुरकरे, चिप्स, टॉफी सहित अन्य सामानों के भरे हुए थे। इस दौरान उनके रेपर चेक किया तो रेपर पर मैन्युफेक्चरिंग का पता राजस्थान का दिया हुआ था जबकि माल यहीं बनाकर पैक किया जाता है। इस दौरान नगर परिषद की टीम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। समाचार लिखे जाने तक लगभग 9 घंटे तक बाद भी कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed