फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   chief minister

सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा का रूट बदला अब बाढ़डा की बजाए दादरी जाएगी

Thu, 22 Aug 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chief minister
सीएम मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा का रूट बदल गया है। यात्रा नारनौल से महेंद्रगढ़ होते हुए सतनाली- बाढ़डा की ओर जाने की बजाए दादरी की ओर जाएगी। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सीएम 4 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। यात्रा में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सीएम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा रेवाड़ी कनीना होते हुए 31 अगस्त को नारनौल पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। इसके बाद एक सितंबर की सुबह नारनौल से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना होगी। यात्रा का महेंद्रगढ़ विधानसभा में पहला कार्यक्रम नांगल सिरोही में होगा। इसके बाद यात्रा महेंद्रगढ़ शहर के सतनाली चौक पहुंचेगी। यहां सीएम का संबोधन रहेगा। इसके बाद यात्रा को डालनवास, सतनाली होते हुए बाढड़ा की ओर जाना था। अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यात्रा बाढ़डा की बजाए दादरी विधानसभा में प्रवेश करेगी। जिस कारण यात्रा का तीसरा पड़ाव राव तुलाराम चौक पर रहेगा। इसके बाद पाली- आकोदा में सीएम का संबोधन रहेगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा में यात्रा के 4 पड़ाव होंगे। आकोदा के बाद यात्रा दादरी विधानसभा में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन

आज शिक्षामंत्री फाइनल करेंगे रूट चार्ट
यात्रा की तैयारियों व रूट चार्ट को फाइनल करने के लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा वीरवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यात्रा के चारों पड़ाव के लिए अलग अलग पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। शिक्षामंत्री की बैठक में जिला के कार्यकर्ता, पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे से नहीं उतरेगा सीएम का रथ
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम मनोहरलाल का रथ हाइवे से नीचे नहीं उतरेगा। यात्रा नारनौल से 148 बी नेशनल हाइवे से गुजरते हुए दादरी तक पहुंचेगी। तय स्थानों पर ही सीएम का संबोधन होगा। इसके अलावा कहीं कार्यकर्ता एकत्र होंगे तो सीएम हाथ हिलाकर अभिनंदन स्वीकार करेंगे। इसके अलावा सीएम की मर्जी से यात्रा को कहीं पर कुछ क्षणों के लिए रोका जा सकेगा।
करीब तीन घंटे महेंद्रगढ़ में रहेंगे सीएम
सीएम मनोहरलाल की यात्रा एक सितंबर को सुबह 9 बजे शुरू होगी। नांगल सिरोही में यात्रा का कार्यक्रम 10 बजे होगा। 11 बजे महेंद्रगढ़ शहर तथा दोपहर 12 बजे आकोदा का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद यात्रा दादरी जिले में प्रवेश कर जाएगी।

यात्रा 31 अगस्त की रात को नारनौल पहुंचेगी। यहां रात को ठहराव होगा। इसके बाद 1 सितंबर की सुबह महेंद्रगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा अब महेंद्रगढ़ से दादरी की ओर जाएगी।
शिव कुमार मैहता, जिला अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed