फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister flying squad raided three departments in Mandi Ateli, 22 employees found absent

मंडी अटेली: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन विभागों में मारा छापा, 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 13 Jan 2023 04:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 04:20 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान टीम ने उपस्थित कर्मचारियों के मोबाइल कुछ समय के लिए ले लिए थे ताकि वो देरी से आने वाले कर्मचारियों को छापे की सूचना न दे सकें।

विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided three departments in Mandi Ateli, 22 employees found absent
मंडी अटेली में छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मार्केट कमेटी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा नगरपालिका में छापेमारी की। तीनों विभागों में कुल 22 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इनमें 12 कर्मचारी कृषि विभाग के शामिल हैं। गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा।

विज्ञापन


बता दे कि ठंड की वजह से कार्यालयों में कर्मचारी देरी से पहुंच रहे हैं। इसको लेकर शिकायतें आ रही थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्योलयों पर छापे के लिए टीम का गठन किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र कुमार, हवलदार सुनील कुमार, अजय कुमार तथा गुप्तचर विभाग के उप निरीक्षक लीलाराम, अनिल कुमार, जसवंत सिंह, भीम सिंह व हवलदार पवन कुमार की संयुक्त टीम ने मार्केट कमेटी, कृषि विभाग कार्यालय तथा नगरपालिका का कार्यालय में कार्रवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान हाजिर व गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची का आंकलन किया। उक्त टीम ने यह अभियान कोहरे  के चलते ठीक सुबह साढ़े 9 बजे जारी किया, जिसमें मार्केट कमेटी कार्यालय के कुल 13 कर्मचारियों में से सचिव व मंडी सुपरवाइजर कार्यालय के कार्य विषय में पंचकूला गए हुए थे। दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। इसके अलावा तीन कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड कृषि अधिकारी सहित 12 कर्मचारी अनुपस्थित
संयुक्त टीम ने इसके बाद कृषि कार्यालय में दस्तक दी, जहां पर कुल 16 कर्मचारियों में से 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिसमें खंड कृषि अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी भी शामिल हैं।  टीम का अभियान लगातार जारी रहा। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में पहुंची जहां पर 20 कर्मचारियों में से 7 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिनमें एमई, लेखाकार, लिपिक, डीईओ, रिकॉर्ड कीपर सहित सात कर्मचारी शामिल हैं।


कर्मचारियों के रख लिए थे मोबाइल
कार्रवाई के दौरान टीम ने उपस्थित कर्मचारियों के मोबाइल कुछ समय के लिए ले लिए थे ताकि वो देरी से आने वाले कर्मचारियों को छापे की सूचना न दे सकें। कुछ कर्मचारी 10:15 के आसपास पहुंचे। उनसे देरी से आने का कारण भी पूछा गया। टीम ने गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों व सरकार के समक्ष आगामी विभागीय कार्यवाही के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed