फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister can launch Rajawas water project prepared at a cost of 124 crores this month

मुख्यमंत्री इसी माह कर सकते हैं 124 करोड़ की लागत से तैयार राजावास जल परियोजना का शुभारंभ

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister can launch Rajawas water project prepared at a cost of 124 crores this month
राजावास में तैयार किए गए जलघर का निरीक्षण करते एसीएस एके सिंह और डीसी श्याम लाल पूनिया । संवाद - फोटो : Narnol
प्रतिदिन 85 लाख लीटर पानी को शुद्ध करने की क्षमता वाले 124 करोड़ रुपये की लागत से गांव राजावास में बनी पेयजल परियोजना का जल्द ही मुख्यमंत्री शुभारंभ कर सकते हैं। 27 एकड़ भूमि पर यह परियोजना बनकर तैयार है। विभाग के अधिकारी भी उद्घाटन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों की माने तो इसी माह इस परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना से महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र के 25 गांव व नौ ढाणियों की करीब 50 हजार की आबादी की प्यास बुझेगी।
विज्ञापन

गत वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। नाबार्ड के तहत गांव राजावास में बनाए गए 8.50 एमएलडी क्षमता की यह परियोजना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। नहरी पानी पर आधारित इस परियोजना के तहत प्रतिदिन 85 लाख लीटर प्रतिदिन पानी फिल्टर करने की क्षमता है। इसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस समय इसके एक टैंक में पानी भरा जा रहा है। इन गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए फिलहाल पाइप लाइन दबाने का कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा होने वाला है। इस मौके पर उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया, एसडीएम दिनेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई वीरेंद्र हुड्डा, एक्सईएन प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed