फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Checking of children suffering from club foot in health camp

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य शिविर में क्लब फुट से पीड़ित बच्चों की जांच

Fri, 07 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Checking of children suffering from club foot in health camp
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह में मनाए जा रहे क्लब फुट जागरूकता कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब फुट से ग्रस्त 10 बच्चों की जांच की गई।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) ने कहा कि क्लब फुट जागरूकता का लक्ष्य स्वस्थ कदम स्वस्थ जीवन पर आधारित है। क्लब फुट, जिसे टैलिप्स इक्विनोवारस (टीईवी) भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ जन्म दोष है जो बच्चे के पैर को प्रभावित करता है और इसे अंदर की ओर मोड़ने का कारण बनता है। यह एक या दोनों पैरों को प्रभावित कर सकता है और बच्चों के लिए सामान्य रूप से चलना मुश्किल बना सकता है। डीईआईसी मैनेजर ने बताया कि क्लब फुट क्लीनिक हर वीरवार को नागरिक अस्पताल के डीईआईसी केंद्र में लगाया जाता है। इसमें अनुष्का फाउंडेशन की ओर से क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों को निशुल्क जूते आदि प्रदान किए जाते हैं। ऐसे बच्चों के उपचार में लगभग 5 वर्ष तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed