{"_id":"676da2b5b63376b81602a88e","slug":"checkbook-atm-card-recovered-from-fraud-accused-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119631-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठगी के आरोपी से चेकबुक एटीएम कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठगी के आरोपी से चेकबुक एटीएम कार्ड बरामद
Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में संलिप्त आरोपी से दो पासबुक, एक चेकबुक, चार एटीएम कार्ड और दो सिम बरामद किया है।
टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में संलिप्त दो और आरोपियों रोजुवास थाना रोहड़ाई जिला रेवाड़ी के मोहन कुमार और नाहड़ थाना कोसली जिला रेवाड़ी के बृजमोहन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आरोपी मोहन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बृजमोहन को पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी टेलीग्राम टास्क/टेलीग्राम पर ऑनलाइन कार्य का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में संलिप्त थे। साइबर ठगी की वारदात में आरोपियों का खाता प्रयोग हुआ था।
पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी बृजमोहन से दो पासबुक, एक चेकबुक, चार एटीएम कार्ड और दो सिम बरामद की हैं। आरोपी को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर थाना की टीम ने दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी जयराम और विनोद का साइबर फ्रॉड के मामले में खाता प्रयोग हुआ था। संवाद