फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chanchal won the essay competition

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में चंचल ने बाजी मारी

Sat, 07 Sep 2024 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chanchal won the essay competition
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में सम्मानित विद्यार्थी स्टाफ के साथ
कनीना। हिंदी भाषा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में खंड स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अध्यापक एवं नोडल अधिकारी नरेश कुमार कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी केवल राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि हमारे देश का गौरव है।
विज्ञापन

निबंध लेखन में कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना की चंचल को दूसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी तीसरा स्थान साहिल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबास को मिला। कहानी लेखन प्रतियोगिता में 9 से 12 कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा की किरण को दूसरा स्थान मॉडल स्कूल कनीना की हिमांशी को तथा तीसरा स्थान कनीना मंडी की छात्रा कशिश को मिला। कहानी लेखन प्रतियोगिता में 6 से 8 कक्षा वर्ग में मॉडल स्कूल कनीना की जूली प्रथम राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ा की जूली द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल मोहनपुर की चंचल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

चित्र देखकर कहानी लेखन में कक्षा चार से पांच वर्ग में राप्रापा कनीना की अवनी प्रथम, राप्रापा नांगल मोहनपुर की स्थिति दूसरे तथा रामबास की दिव्या को तीसरा स्थान मिला। नारा लेखन के 9 से 12 वर्ग में रावमावि कनीना मंडी की हेमा प्रथम सेहलंग की वंदना द्वितीय तथा रावमावि रामबास की खुशी तीसरे स्थान पर रही। अधूरी कविता पूरी करने में 9 से 12 कक्षा वर्ग में मॉडल स्कूल कनीना की खुशी प्रथम, कन्या स्कूल कनीना मंडी की हेमलता द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडिया खेड़ा की वर्षा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र देखकर कविता लेखन 6 से 8 कक्षा वर्ग में पहला स्थान राकवि कनीना मंडी के धैर्य को मिला दूसरा स्थान मुंडिया खेड़ा विद्यालय की हितांशी को मिला। चित्र देखकर कविता लेखनचार से पांच कक्षा वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना की स्नेहा प्रथम राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी की नायरा द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कनीना की हिमांशी तीसरे स्थान पर रही । भाषण प्रतियोगिता में 9 से 12 कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान मॉडल स्कूल कनीना की महक को दूसरा स्थान पोता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मोहित को तथा तीसरा स्थान रामबास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नैंसी को मिला। निर्णायक मंडल में नरेश कुमार हिंदी प्रवक्ता मॉडल स्कूल कनीना नरेश कुमार प्रवक्ता कनीना मंडी दरियाव सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा की छोटा देवी संस्कृत शिक्षक एबीआरसी ओम रति,मनोज कुमार व सुमित्रा देवी ने अपना दायित्व बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed