फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chanchal in poster making, Sanjay first in chess

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग में चंचल, शतरंज में संजय प्रथम

Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chanchal in poster making, Sanjay first in chess
फोटो संख्या:52- प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स - फोटो : राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल युवा।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में गणित दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, शतरंज, शाॅर्ट वीडियो तथा पीपीटी निर्माण प्रतियोगिताओं के माध्यम से गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चंचल प्रथम, तुषार रंजन राणा द्वितीय व जिंगल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली में पूजा साहू और देव स्मिता माझी प्रथम, अंजलि शाह व ज्योति द्वितीय और मुस्कान व वैशाली और काव्या व अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। शाॅर्ट वीडियो प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, प्रीति द्वितीय व पूजा साहू तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में कुणाल व मोहित चौहान प्रथम, मोनिका और अंकित दधीच द्वितीय तथा हितेंद्र व भूपेंद्र सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शतरंज प्रतियोगिता में संजय कुमावत प्रथम, पूर्वा जांगिड़ द्वितीय और पोलुदसु सुमंथा तृतीय स्थान रहे। विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को विषय के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराने और विषय के प्रति रुचि पैदा करने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि गणित केवल एक विषय मात्र नहीं है बल्कि यह एक अध्ययन की ऐसी भाषा है जो विश्व को जोड़ने और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में नवाचार के प्रचार-प्रसार में मददगार है। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके यादव ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 126 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed