फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chance of rain today due to active Western Disturbance

Mahendragarh-Narnaul News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज बारिश की संभावना

Sun, 02 Apr 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today due to active Western Disturbance
नारनौल। बेमौसमी बारिश का असर अप्रैल माह के शुरूआत में भी दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई हुई है। रविवार सुबह क्षेत्र में हलकी बारिश हुई। दोपहर बाद धूप निकलने पर किसानों ने राहत की सांस ली। रविवार रात को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर सोमवार को दिखाई देगा। 5 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क बनने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 अप्रैल रात्रि को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 व 4 अप्रैल को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 50 से 70 इलाके में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 5 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क बनने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। लगातार मौसम प्रणाली का प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को नारनौल न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नारनौल ब्लॉक के 93 किसानों ने जमा कराए आवेदन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए किसान कृषि उपनिदेशक कार्यालय में सोमवार तक आवेदन जमा करवा सकते है। इसके बाद मुआवजे के लिए आवेदन जमा नहीं किए जाएंगे। 31 मार्च को जिले में हुई ओलावृष्टि व बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं। रविवार को भी आवेदन जमा करवाने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय खुला रहा। दो दिनों में नारनौल ब्लॉक के 93 किसानों ने फसल में हुए नुकसान के लिए आवेदन जमा करवाए हैं। शनिवार को 80 किसानों ने आवेदन किया था जबकि रविवार को 13 किसानों ने फसल खराबे के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल ओलावृष्टि प्रभावित गांवों के लिए खुला
जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसलों का बीमा नहीं करवाया, उन किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल दोबारा खोला गया है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को दोबारा खुलने को लेकर किसान भ्रमित है। प्रशासन ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल ओलावृष्टि प्रभावित गांवों के लिए ही खोला है। जिले में केवल 177 गांवों के किसान ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल में हुए नुकसान के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें नारनौल, निजामपुर, नांगल चौधरी व अटेली ब्लॉक के गांवों को शामिल नहीं किया गया है। राजस्व विभाग के सिस्टम इनालायसिस राजकुमार ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना खंड के 177 गांवों के किसानों के लिए दोबारा से खोला गया है। इन गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलों में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन बारिश से खराब हुई फसलों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है। नारनौल, निजामपुर व नांगल चौधरी के किसान केवल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब हुई फसल के लिए उपनिदेशक कार्यालय में आवेदन दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed