{"_id":"66884cff31f6f7976f0b0c24","slug":"chance-of-rain-till-eight-farmers-should-not-sow-millet-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110562-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आठ तक बारिश की संभावना, किसान न करें बाजरे की बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आठ तक बारिश की संभावना, किसान न करें बाजरे की बिजाई
Sat, 06 Jul 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- बारिश के कारण चौपट हुई ताजा बोई बाजरे की फसल-स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले पांच दिनों में हुई कुल 111.5 एमएम बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर उमस ने खूब सताया। शुक्रवार को दिन की शुरूआत कड़क धूप व उमस के साथ हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों द्वारा आगामी आठ जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बुधवार व वीरवार को दो दिन में हुई 55.5 एमएम बारिश के बाद क्षेत्र में करीब दो हजार एकड़ में बाजरे की बिजाई भी चौपट हो गई है। वहीं कपास की फसल में इस बारिश से काफी लाभ मिला है, जिससे तेजी से बढ़वार शुरू हो गई है। वहीं अब किसान मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि खरीफ सीजन में बाजरा जिले की प्रमुख फसल है, जिसका सबसे बड़ा रकबा होता है। किसानों को अब तीन-चार दिनों तक मौसम खुलने का इंतजार रहेगा। बिजाई के तीन से चार दिनों बाद ही बाजरा खूड से बाहर आ जाता है। इस दौरान बारिश होने से पपड़ी बनने की संभावना अधिक बढ़ जाती है जिसके कारण जमवार प्रभावित हो जाता है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में छह से आठ जूलाई के दौरान लगातार मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जिन हिस्सों में अभी तक मानसून गतिविधियां नहीं हुई वहां पर भी प्रबल संभावना है विशेषकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी जिले हैं। प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर दिल्ली में इस मौसम प्रणाली का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल