फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Challans will be issued to those who throw garbage on the roads in the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के कटेंगे चालान

Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Challans will be issued to those who throw garbage on the roads in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा के शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जन आंदोलन के साथ शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्रीन महेंद्रगढ़ – क्लीन महेंद्रगढ़ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मंगलवार को उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने दुकानदारों और रेहड़ी चालकों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक सड़कों पर कूड़ा फेंकते पाए जाएंगे, उनका चालान किया जाएगा। प्रशासन पूरी निगरानी रखते हुए कार्रवाई कर रहा है। सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं और कचरा व पॉलिथीन फेंकने वालों के चालान किए जा रहे हैं। अधिकारी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे सभ्य समाज की भांति इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को सुंदर बनाएँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed