फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chairperson and deputy head clashed in the payment approval committee meeting

Mahendragarh-Narnaul News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक में चेयरपर्सन और उपप्रधान भिड़े

Sat, 15 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chairperson and deputy head clashed in the payment approval committee meeting
नारनौल। नगर परिषद में शुक्रवार को पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक में ठेकेदारों के भुगतान को लेकर चेयरपर्सन और उपप्रधान भिड़े आपस में भिड़ गए। गहमा-गहमी के बीच 36 फाइलों को कमेटी में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन फाइलों में दो करोड़ 42 लाख 12 हजार रुपए की पेमेंट पास की गई है।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी से उपप्रधान संजीव यादव ने एक ठेकेदार की पेमेंट नहीं होने पर उसके बारे में पूछ लिया। इस बात को लेकर प्रधान ने उपप्रधान को कहा कि आप ठेकेदारों का पक्ष मत लिया करो। इससे दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। उपप्रधान ने कहा कि किसी का भुगतान क्यों नहीं हो रहा यह पूछना गलत तो नहीं है और इसमें पक्ष लेने वाली कोई बात भी नहीं कही। बाद में ठेकेदार के भुगतान को लेकर प्रधान ने बताया कि उसने एक सड़क का कार्य अधूरा छोड़ रखा है। जब वहां के लोगों ने शिकायत की तो उन्होंने उन लोगों के सामने ठेकेदार से बात की इस पर उसने दो दिन में काम शुरू करने को कहा था, जो आज तक शुरू नहीं हुआ है। इस पर ठेकेदार ने कहा कि वह सड़क का कार्य शुरू कर देगा, लेकिन उसके पहले के किए काम की कुछ पेमेंट मिल जाए तो उसे राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

काफी समय से रुकी ठेकेदारों की पेमेंट का भुगतान करने के लिए नगर परिषद पेमेंट अप्रुवल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के अंदर हुए विभिन्न कार्यों की करीब 36 फाइलों को कमेटी में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन 36 फाइलों में दो करोड़ 42 लाख 12 हजार रुपए की पेमेंट पास की गई है। बैठक में कमेटी द्वारा फाइलों को पास कर देने के बाद अब कई ठेकेदारों को उनके द्वारा किए कार्य का भुगतान हो जाएगा। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। वहीं कुछ ठेकेदारों के पुराने कार्यों की फाइलें अब भी कमेटी में नहीं रखी गई, जिससे उनमें रोष व्याप्त रहा। बैठक में चेयरपर्सन कमलेश सैनी, उपप्रधान संजीव यादव, कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, कमेटी के सदस्य पार्षद सुरेंद्र सैनी उर्फ टिंकू सहित नप के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed