{"_id":"68ffba81f2986160be0bc9e7","slug":"chairman-accused-of-taking-the-vice-chairmans-chair-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131508-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चेयरमैन पर उपाध्यक्ष की कुर्सी ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चेयरमैन पर उपाध्यक्ष की कुर्सी ले जाने का आरोप
Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 उपाध्यक्ष पूनम
- फोटो : लोकतंत्र सेनानी के निधन पर शोक व्यक्त करते सांसद अक्षय यादव। स्रोत संवाद
नारनौल। पंचायत समिति की उपाध्यक्ष पूनम ने चेयरमैन पर कार्यालय से कुर्सी ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं चेयरमैन पंकज यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह मरम्मत कराने के लिए कुर्सी लेकर गए थे।
पुलिस को दी शिकायत में उपाध्यक्ष पूनम ने बताया कि 24 अक्तूबर को उनके पति प्रवीण कुमार खंड कार्यालय नारनौल में किसी कार्य से गए थे। पति ने बताया कि उपाध्यक्ष की कुर्सी गायब है। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात बताई।
उनके पति ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि उक्त कुर्सी चेयरमैन पंकज यादव अपनी गाड़ी में रात के समय में लेकर गए थे। पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज यादव ने बताया कि वह मरम्मत करवाने के लिए कुर्सी को लेकर गए थे। अगर कार्यालय से कोई सामान गायब हुआ है तो बीडीपीओ कार्रवाई करें। कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
कुर्सी लेकर जाने का मामला दिवाली से पहले का है। यह राजनीति का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि वह चेयरमैन हैं। उन्हें किसी से कुर्सी लेकर जाने की पूछने की जरूरत नहीं है।
उपाध्यक्ष पूनम ने बताया कि पंचायत समिति में काफी दिनों से गड़बड़ी चल रही है। उन्होंने विरोध में आवाज उठाई तो चेयरमैन व उनके चहेते ठेकेदार ने बिना सूचित किए उनकी कुर्सी उठाकर लेकर चले गए। इसकी शिकायत पुलिस में दी है। उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी हैं लेकिन जवाब नहीं मिला है।