{"_id":"65ea1065a8593923d201f326","slug":"central-library-and-auditorium-will-be-built-in-hakenvi-at-a-cost-of-rs-72-crore-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107936-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 72 करोड़ की लागत से बनेंगे केंद्रीय पुस्तकालय व सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 72 करोड़ की लागत से बनेंगे केंद्रीय पुस्तकालय व सभागार
Fri, 08 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय पुस्तकालय व सभागार के निर्माण कार्य का वीरवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने भूमि पूजन कराया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में समकुलपति प्रो. सुषमा यादव व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि ये दोनों ही भवन विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के सफलतापूर्वक निष्पादन में सहयोगी होंगे।
केंद्रीय पुस्तकालय पर आएगी 34.25 करोड़ की लागत
विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना अनुभाग के कार्यकारी अभियंता अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय भवन के निर्माण कार्य पर अनुमानित 34.25 करोड़ रूपये खर्च होंगे। लगभग 5 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले इस केंद्रीय पुस्तकालय भवन में भूतल सहित दो मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। यह भवन जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन व ऊर्जा दक्षता के मानकों के साथ पुस्तकालय के लिए आवश्यक विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
1200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभागार पर आएगी 37.77 करोड़ की लागत
3600 वर्गमीटर में बनने वी आकार में निर्मित होने वाले सभागार में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। भवन के निर्माण में लगभग 37.77 करोड़ की लागत आने की संभावना है। हकेंवि में निर्मित होने वाले नए सभागार में मुख्य स्टेज पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सुविधा वाले दो ग्रीन रूम की व्यवस्था होगी। सभागार में रिहर्सल के लिए दो कमरे, पूरे तल पर अग्निरोधी कारपेटिंग, प्रोजेक्टर कंट्रोल रूम, अतिथि के लिए अलग से कक्ष, अति विशिष्ठ अतिथियों के लिए जलपान गृह की सुविधा, वीवीआईपी लाउंज, पोस्टर प्रदर्शनियों हॉल, अग्मिशमन प्रणाली, ऑटोमेटिक जनरेटर, 100-100 की क्षमता वाले दो सेमिनार हॉल, 200 की क्षमता वाला एक सेमिनार हॉल उपलब्ध होगा। सभागार वातानुकूलित, वाईवाई सुविधा से लैस होगा। भवन का निर्माण दिव्यांगजन की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। निर्धारित कार्ययोजना के अंतर्गत पुस्तकालय भवन व सभागार दोनों का निर्माण कार्य लगभग 27 महीनों में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार, वित्त अधिकारी डॉ. विकास कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच आदि मौजूद रहे।