{"_id":"6a149bff7dcae42b490d84bf","slug":"census-completed-ahead-of-schedule-mahendragarh-ranks-number-one-in-the-district-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126788-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समय से पहले पूरी हुई जनगणना, महेंद्रगढ़ बना जिले में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समय से पहले पूरी हुई जनगणना, महेंद्रगढ़ बना जिले में नंबर वन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल ने समय से पहले प्रथम चरण की जनगणना पूरी कर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जनगणना कार्य पूरा होने पर एसडीएम योगेश सैनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली, मेहनत और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की।
कार्यक्रम में सहायक चार्ज अधिकारी राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, शंकर और प्रदीप कुमार ने एसडीएम को माला पहनाकर बधाई दी। बता दें कि प्रथम चरण की जनगणना 1 मई से 30 मई तक होनी थी लेकिन महेंद्रगढ़ उपमंडल ने तय समय से पहले ही यह कार्य पूरा कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता एसडीएम योगेश सैनी की लगातार निगरानी, प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क का परिणाम है। उपायुक्त अनुपमा अंजलि, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार, सीटीएम डॉ. मंगल सैन, चार्ज अधिकारी अजय कुमार सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा और जिला जनगणना समन्वयक अनिकेत यादव सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर कार्य को सफल बनाया।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सब डिवीजन और नगर पालिका क्षेत्र के 46 खंडों व तहसील के 395 खंडों में जनगणना का कार्य पूरा किया गया। टीमों ने गांव-गांव और घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए और लोगों के सहयोग से इस कार्य को सफल बनाया।