{"_id":"68d18da7a73c26540805942f","slug":"celebrated-maharaja-agrasen-jayanti-with-children-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130046-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों के साथ मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों के साथ मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती
Mon, 22 Sep 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। श्री कृपा सेवा समिति नारनौल की ओर से स्लम एरिया टैलेंट इंदिरा कॉलोनी के बच्चों के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।
संस्था के प्रधान शिवकुमार मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल वैश्य समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति के पथ-प्रदर्शक थे। उन्होंने समानता, दान, सहयोग और सेवा की मिसाल पेश की जो आज भी प्रेरक है।
संरक्षक सुरेंद्र जैन ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल एक उत्सव नहीं बल्कि त्याग, सहयोग और समरसता की सीख है। महाराजा अग्रसेन केवल महान शासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक समृद्धि के प्रतीक थे। हनी गुप्ता ने कहा कि इस दिन समानता, न्याय, परोपकार और एक ईंट, एक रुपया के सिद्धांत को याद किया जाता है। इस मौके पर अतर सिंह, महक, रिया, सनम, मोनिका, मुस्कान, तनुज, मानसी, हेमंत, पूनम, सीनू मौजूद रहीं।