फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cattle free scheme on paper, destitute cattle create havoc in vegetable market

Mahendragarh-Narnaul News: कागज पर कैटल फ्री याेजना, सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का उत्पात

Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cattle free scheme on paper, destitute cattle create havoc in vegetable market
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बेसहारा गोवंशों से आढ़ती, रेहड़ी चालक और मासाखोर परेशान हैं। बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते मासाखाेरों की सब्जियों का खराब कर देते हैं। नगर पालिका की ओर से शहर को कैटल फ्री करने के लिए कई बार योजना बना चुके है, लेकिन यह योजना कागजों में सिमट कर रह जाती है। धरातल पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोगाें ने कई बार मंत्री से लेकर अधिकारियों तक मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। सब्जी मंडी में नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़े के ढेरों में दिनभर बेसहारा गोवंश मुंह मारकर मंडी में फैला देते हैं। साथ ही सांड़ों की झड़प के कारण दुकानदार दुकानों को छाेड़कर भाग जाते हैं। कई बार नपा को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि नियमित सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते हैं। इन ढेरों के कारण सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। मंडी के व्यापारी खराब सब्जियों को मंडी में एक ओर फेंक देते हैं। मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं, लेकिन कूड़े का उठान नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
10 दिनों तक उठान नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लग जाते हैं। बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारकर इसे मंडी में फैला देते हैं। गंदगी के कारण व्यापारियों से लेकर आमजन परेशान हैं। मंडी के दोनों ओर गेट लगाना चाहिए।- प्रवीण, दुकानदार
---------
अधिक कूड़ा होने के कारण बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते दुकानों में घुस जाते हैं। सब्जियों को भी तहस-नहस कर देते हैं। खराब भय के साये में रहकर मजबूरी में सब्जियों को बेचना पड़ रहा है।- सीताराम सैनी, दुकानदार
---------
सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इनको गोशाला भेज दिया जाए,ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। आए दिन इनकी झड़प में लोग चोटिल हो जाते हैं।- लोकेश, दुकानदार
--------
बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभी तक नपा ने कोई अभियान शुरू नहीं किया गया है और न ही योजना बनाई गई है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है।-रामनिवास सैनी, दुकानदार

--------
- वर्जन:
बातचीत कर बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का काम किया जाएगा। शहर में नंदीशाला खोलने के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed