{"_id":"68d19a80dbde23f78b0accb8","slug":"cattle-farmers-will-get-door-to-door-facilities-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120342-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पशुपालकों को मिलेगी घर-घर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पशुपालकों को मिलेगी घर-घर सुविधा
Tue, 23 Sep 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
कनीना। प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन अब ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को घर-घर पर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है।
इन वैनों की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 25 फरवरी 2024 को महेंद्रगढ़ से हरी झंडी दिखाकर की थी। वीएलडीए पंकज ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में कुल 70 वैन तैनात की गई हैं।
इनका उद्देश्य दूर-दराज के गांवों में पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। पिछले एक माह में वैन पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने खंड कनीना क्षेत्र में 200 से अधिक पशुपालकों के पास जाकर पशुओं का इलाज किया। इस दौरान पशुपालकों ने इस सेवा को अत्यंत लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। डॉ. मोहित ने बताया कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को तुरंत और निशुल्क सुविधा मिल रही है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। इस पहल से पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के पशु चिकित्सालयों तक नहीं जाना पड़ेगा।