फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cash, sutter, down, bank, counsuemar, police,

नगदी नहीं मिलने पर किया बैंक का शटर डाउन

Thu, 12 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
cash, sutter, down, bank, counsuemar, police,
उपभोक्ताओं ने किया शटर डाउन
कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में बुधवार को उपभोक्ताओं ने समुचित नगदी नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों पर तयशुदा नगदी नहीं देने का आरोप लगाते हुए बैंक का शटर डाउन कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर सतनाली पुलिस के एचसी अनिल कुमार ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शटर खुलवाया और नगदी का वितरण शुरू करवाया।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भी प्रतिदिन की भांति नगदी निकासी के लिए महिलाओं, बुजुर्गों सहित सैंकड़ों उपभोक्ता लाइन में लगे हुए थे। मंगलवार को बैंक द्वारा नगदी नहीं दिए जाने के कारण आज भीड़ अपेक्षाकृत ज्यादा थी। प्रात: 10 बजे बैंक खुलने पर बैंक प्रबंधन द्वारा सिर्फ 4 हजार नगदी ही दिए जाने की बात पर लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने प्रबंधक पर मनमानी करने व उपभोक्तओं को नाहक ही परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और बैंक का शटर डाउन कर दिया। सूचना मिलने पर एचसी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं की समस्या को सुना और बैंक प्रबंधक से बात कर बैंक में उपलब्ध नगदी का वितरण आरंभ करवा मामला शांत किया।  मौके पर मौजूद उपभोक्ता महाबीर, सत्यवान, धर्मवीर, रतन, रामकिशन, ईश्वर, मनोहर, सन्तोष, प्रकाशी, प्रेम आदि  का कहना था कि बैंक प्रबंधक द्वारा आज भी 4 हजार रुपए नगदी निकासी की सीमा तय की गई है। उनका आरोप था कि कभी नगदी नहीं होने की बात तो कभी देर सांय तक नगदी आने के कारण अमुमन सप्ताह में एक या दो बार ही नगदी मिल पाती है। ऐसे में यदि मात्र 4 हजार रुपए ही निकालने दिया जाएगा तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने कहा कि भले ही सप्ताह में एक ही बार पैसा मिले लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित पूरा 24 हजार रुपया तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन

 वर्जन:
बैंक प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नगदी के आधार पर ही उपभोक्ताओं को 4 हजार रुपए देने का निर्णय लिया गया था जो उपभोक्ताओं को मंजूर नहीं था इसी बात को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया था। प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं को नगदी के वितरण का निर्णय उपलब्ध नगदी एवं उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए ही लिया जाता है। -सुरेश मीणा, बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed