{"_id":"65ff25988a07449818090b39","slug":"cash-recovered-from-fraudsters-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110638-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठगी करने वाले आरोपियों से नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठगी करने वाले आरोपियों से नकदी बरामद
Sun, 24 Mar 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना पुलिस ने रेडबुल ड्रिंक के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 5 लाख 75 हजार की नकदी और 112 पेटी रेडबुल ड्रिंक की बरामद की।
महेंद्रगढ़ जिले के साइबर थाना में नारनौल के कैलाश नगर निवासी अंकित ने रेडबुल ड्रिंक के आर्डर के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने दो मुख्य आरोपी रवि वासी थाना बादलपुर यूपी और सौरभ वासी कर्ण विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें सोनीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने रेडबुल ड्रिंक के आर्डर के नाम पर करीब 10 लाख 44 हजार रुपए की ठगी की थी।