{"_id":"6159f1c08ebc3e323b522a5d","slug":"case-registered-against-vehicle-owner-and-driver-for-illegal-mining-narnol-news-rtk6259491111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के आरोप में वाहन मालिक व चालक के विरुध मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के आरोप में वाहन मालिक व चालक के विरुध मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़, नारनौल। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण(एनजीटी) के आदेशों पर खनन विभाग की टीम ने वाहन मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है चालक जोनावास के नजदीक स्थित पहाड़ी क्षेत्र से रोड़ी भरने का आरोप है।
खनन की रोकथाम के लिए खनन निरोधक दस्ते की टीम ने खनन रक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व गांव जोनावास के नजदीक अरावली पहाड़ी क्षेत्र में छापा मारा। जांच के दौरान खनन निरोधक दस्ते को वाहन चालक दिनेश कुमार निवासी नांगल जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा वाहन में लगभग 25.25 एमटी अवैध तरीके से रोड़ी भरी हुई मिली। टीम ने जांच दौरान कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक दर्शना नजफगढ़ दिल्ली को जुर्माना भरने के लिए नोटिस जारी किया।
इसके बाद खान एवं खनिज अधिनियम तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना करने पर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कराया। पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि, खनिज की कीमत, रॉयल्टी व जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर वाहन मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में अवैध खनन को लेकर लगातार जांच अभियान चल रहा है। क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अरावली क्षेत्र में हो रही इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण तरह से विराम लगाया जाएगा। - पंकज कुमार, खनन रक्षक।