फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against husband and son of former sarpanch for fraud and embezzlement of Gram Panchayat funds

ग्राम पंचायत के फंडों का गबन और धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सरपचं के पति व पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज

Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against husband and son of former sarpanch for fraud and embezzlement of Gram Panchayat funds
पंचायत के फंडों में गबन के आरोप में उपमंडल के गांव बाघोत की पूर्व सरपंच, उसके पति तथा पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कनीना सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दायर एक इस्तगासा में वेदप्रकाश बाघोत ने कहा है कि लाली देवी वर्ष 2010 से 2015 तक बाघोत की सरपंच रही है। इसके कार्यकाल में तमाम कार्य सरपंच का पति रमेश कुमार करता था तथा रिकार्ड मेंटेन करता था। सुधीर कुमार पूर्व सरपंच का पुत्र है। उसके पास एक झूठी फ्रेंचाइजी है। इन्होंने मिलकर ग्राम पंचायत बाघोत के पंचायत फंड का जानबूझकर दुरुपयोग किया है और गबन किया है तथा तमाम रिकार्ड झूठा तैयार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2010 से 2015 में पंचायत फंड से हाई मास्क लाइटों का गबन, मनरेगा राशि का गबन, सीवर लाइन के नाम पर 22 लाख रुपये का खर्चा दिखाकर घोटाला किया है। इसके अलावा एचआरडीएफ योजना के तहत सरकार से गली निर्माण की आड़ में अनुदान प्राप्त किया जो पूर्व सरपंच ने गलत बिल दिखाकर खरीद दिखाई है। नाले के निर्माण में घोटाला, गलियों में लगी टाइलों की खरीद में गड़बड़ी की है और टाइलों के नीचे रोड़े कम डाले गए हैं। इन सभी कार्यों का धरातल एवं रिकार्ड में मिलान भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना द्वारा की गई जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच ने दो लाख रुपये की हाई मास्क लाइट करणी ट्रेडिंग कंपनी से पंचायत फंड से खरीदी दर्शाई है। जबकि हाई मास्क लाइट नहीं लगाई गई जो पूर्व सरपंच ने दो लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायत बाघोत में जमा करवाए हैं। बीस लाख रुपये का ग्राम पंचायत बाघोत के फंड में राशि का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तगासा के आधार पर पूर्व सरपंच, उसके पति, पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि पूर्व सरपंच कम पढ़ी लिखी औरत है तथा उसके पति अनपढ़ है इसलिए सारा काम उनका पुत्र करता था तथा ग्राम पंचायत का सारा कार्य 2010 से 2015 तक उनका पुत्र ने ही किया है। पंचायत में गोलमाल और हेराफेरी उसके पुत्र ने की है। इसके अलावा उसके पुत्र ने वृद्ध लोगों से पैसे लेकर उनके गलत वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाई। जिसे समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से मिलकर बंद करवा दी जिसकी सूचना आरटीआई द्वारा प्राप्त की है। ऐसे में वे धोखाधड़ी का जिम्मेदार हैं।

न्यायालय के आदेशों पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जांच होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार, एसएचओ थाना कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed