{"_id":"641c09599460033f3d029914","slug":"case-of-tampering-atm-installed-in-sbi-branch-in-narnaul-court-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले 98 हजार 500 रुपये, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले 98 हजार 500 रुपये, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 23 Mar 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:43 PM IST
सार
एसबीआई के सहायक मैनेजर जसवंत सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दी है कि बैंक की शाखा के साथ दो एटीएम मशीन जिला कचहरी में लगी हुई है, जिससे फ्रॉड व धोखाधड़ी करते हुए 98 हजार 500 रुपये की नकदी निकाली गई।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल जिला कचहरी में स्थित एसबीआई की ब्रांच में लगे एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर 98 हजार 500 रुपये की नकदी निकालने, झूठी शिकायत देकर बैंक से राशि की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसबीआई के सहायक मैनेजर जसवंत सिंह यादव ने पुलिस में शिकायत दी है कि बैंक की शाखा के साथ दो एटीएम मशीन जिला कचहरी में लगी हुई है, जिससे फ्रॉड व धोखाधड़ी करते हुए 98 हजार 500 रुपये की नकदी निकाली गई। 11 सितंबर 2022 को आरोपी अमीर और आरोपी अनिल कुमार ने एटीएम से राशि निकाली थी। आरोपी अमीर का खाता नंबर 918010114225594 एक्सेस बैंक, अशोक विहार अलवर में है, जिसने 39 हजार 500 रुपये मशीन से तकनीकी छेड़छाड़ कर निकाले थे।
आरोपी अनिल कुमार का खाता नंबर 10070079712 बैंक आईडीएफसी शाखा बहरोड जिला अलवर राजस्थान में है, उसने 59 हजार रुपये एटीएम के साथ तकनीकी छेड़छाड़ करके निकाल लिए लेकिन ट्रान्जेक्शन पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उपरोक्त आरोपियों ने अपने बैंक में शिकायत कर दी कि उनकी राशि एटीएम मशीन से नहीं निकली और हमारे पैसे कट गए। इस शिकायत के बाद ऑनलाइन पैसे उपरोक्त आरोपियों के खाते में डाल दिए गए। जबकि आरोपियों ने बैंक व एटीएम के साथ छेड़छाड़ करके पैसे भी प्राप्त कर लिए और बैंक का खाता डेबिट हो गया। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसमें आरोपी मशीन से छेड़छाड़ करते और राशि निकालते मिले। पुलिस ने शिकायत पर अमीर निवासी गगवानी जिला मेवात हरियाणा व अनिल कुमार निवासी थाना गोदा विशनपुर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज किया है।