फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case of issuing NOC by making unapproved colony approved in Narnaul, vigilance team took JE to Gurugram

Narnaul: अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर NOC जारी करने का मामला, जेई को गुरुग्राम लेकर गई विजिलेंस टीम

Thu, 07 Mar 2024 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

जेई विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला है। नगर परिषद ईओ ने बताया कि विजिलेंस की टीम जेई विकास को नगर परिषद कार्यालय से अपने साथ पूछताछ के लिए गुरुग्राम लेकर गई है।

विज्ञापन
Case of issuing NOC by making unapproved colony approved in Narnaul, vigilance team took JE to Gurugram
जेई विकास शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल नगर परिषद के एक जेई को विजिलेंस की टीम गुरुग्राम में पूछताछ के लिए लेकर गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को विजिलेंस की टीम करीब 11 बजे नारनौल नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। जिसके बाद नगर परिषद में तैनात जेई विकास शर्मा व दो प्रापर्टी डीलर को विजिलेंस की टीम अपने साथ गुरुग्राम लेकर गई है। बता दे कि 

विज्ञापन


विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला है। इसी मामले में कॉलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर को भी अपने साथ लेकर गई है। ग्रीवेंस कमेटी में मामला उठने पर ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौल में अपनी बैठकों के दौरान नारनौल नगर परिषद जेई को चेतावनी दी हुई है कि वे अपना रवैया सुधार ले। नगर परिषद ईओ ने बताया कि विजिलेंस की टीम जेई विकास को नगर परिषद कार्यालय से अपने साथ पूछताछ के लिए गुरुग्राम लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed