फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against youth for posting a post selling arms on Facebook

फेसबुक पर हथियार बेचने की पोस्ट डालने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case filed against youth for posting a post selling arms on Facebook
साइबर सैल पुलिस की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। उक्त व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर हथियार बेचने की पोस्ट डाली गई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उक्त मामले की साइबर सैल को जांच के लिए एक आदेश पत्र प्राप्त हुआ। जिसकी जांच करते हुए साइबर सैल टीम ने पता लगाया कि फेसबुक पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र (हरियाणा) से एक ग्रुप बना हुआ है। यह एक पब्लिक ग्रुप है जिसमें लगभग 896 व्यक्ति जुड़े हुए है। 7 व 8 फरवरी को फेसबुक ग्रुप पर अरुण मिर्जा नामक युवक द्वारा हथियारों बेचने हेतु दो पोस्ट डाली हुई है। यह फेसबुक ग्रुप 29 अप्रैल 2021 को बनाया गया तथा अरुण मिर्जा इस ग्रुप से 7 फरवरी 2022 को जुड़ा है। ग्रुप के संचालक, पूर्व में ग्रुप पर हुई संदिग्ध गतिविधियां, ग्रुप से जुड़े संदेहजनक सदस्यों आदि के बारे गहराई से जांच की गई। जांच में फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट डालने वाले अरुण मिर्जा की प्रोफाइल की डिटेल हासिल की गई। जिसमें अरुण मिर्जा की आईडी एक मोबाइल नंबर से सत्यापित हुई। यह मोबाइल नंबर अरुण बेग मिर्जा पुत्र समीम बेग निवासी सुजापुर रतलाम मध्यप्रदेश के नाम पर रजिस्टर है। जिसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed