फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against five people including husband for dowry harassment

Mahendragarh-Narnaul News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच पर केस दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five people including husband for dowry harassment
नारनौल। असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने ससुराल पक्ष पर दहेज और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। निजामपुर थाने में प्रोफेसर की शिकायत पर पति, सास-ससुर, बुआ और फूफा पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि उसकी सगाई गोकलगढ़ निवासी कृष्णपाल के साथ 14 जनवरी 2022 को नारनौल में हुई थी। इसके बाद से उसके माता-पिता पर दहेज के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया गया था। 21 अप्रैल 2022 को शादी होना तय हुआ, लेकिन इससे पहले 28 मार्च को ससुराल पक्ष की तरफ से कार देने की मांग रख दी गई।
विज्ञापन


जब उसके पिता ने कार देने में असमर्थता व्यक्त की तो शादी कैंसिल कर देने की धमकी दी जाने लगी। इसकी वजह से पिता ने एक कार कृष्णपाल के नाम खरीद कर दी। असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि लग्न के समय पर भी माता-पिता पर नाजायज दबाव डालने पर 17 तोला सोना, एक किलो चांदी सहित आभूषण और नकदी आदि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शादी में खाना, टेंट, लाइटिंग, कैटरिंग, डेकोरेशन व अन्य इंतजाम और शादी के समय उपहार पर लगभग 60 लाख रुपये की राशि खर्च की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपियों ने मांग पूरी ना करने का आरोप लगाकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। 16 फरवरी 2023 को बेटा हुआ। इसका कुआं पूजन 9 मार्च 2023 को हुआ। इसमें भी माता-पिता ने अपनी हैसियत ज्यादा सामान दिया था।


आरोप लगाया कि पांच मई 2023 को झगड़ा किया गया और उसके बच्चे को छीन लिया। साथ ही खाना देने से मना कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed