फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   case against three operators for serving liquor illegally in hotels and dhaba

Mahendragarh-Narnaul News: होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने पर तीन संचालकों पर केस

Sun, 12 Mar 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
case against three operators for serving liquor illegally in hotels and dhaba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली पुलिस ने शनिवार शाम को होटल और ढाबों पर छापामारी कर अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने पर तीन संचालकों पर कार्रवाई की। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ होटल और ढाबा संचालक अवैध रूप से अपने प्रतिष्ठानों पर शराब आदि का सेवन करवा रहे हैं। जबकि एक पखवाड़े पहले थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने होटल और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर नशीले पदार्थों का सेवन न करवाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके होटलों और ढाबों पर शरारती तत्वों का जमावड़ा होने और अवैध रूप शराब आदि सेवन करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने शनिवार शाम को नारनौल रेवाड़ी मार्ग पर गांव तोबड़ा के समीप शेर ए पंजाब होटल से राकेश, अजयपाल, कर्ण सिंह, प्रवीण, सुनील कुमार व होटल संचालक इंद्रजीत तथा न्यू पंजाबी तड़का होटल से महेश कुमार, भरत व वेदप्रकाश के अलावा ग्रीन पार्क होटल से मनीष कुमार, धर्मेंद्र, कीर्ति स्वरुप, विजय सिंह, धर्मवीर, अमरजीत और संचालक रामबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उक्त सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त संचालकों से लाइसेंस और दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी दस्तावेज व लाइसेंस पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed