फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case against five including husband on complaint of married woman

Mahendragarh-Narnaul News: विवाहिता की शिकायत पर पति समेत पांच पर केस

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case against five including husband on complaint of married woman
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव नांगल दर्गू की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सास, ससुर और पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नांगल दर्गु निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2023 को सिसोठ के उमेश के साथ हुई थी। पिता ने सामर्थ्य से भी ज्यादा के उपहार दिए थे। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि पति उमेश ने कहा कि वह तुमसे शादी करके गलत फंस गया। वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। इसके बावजूद उसे गाड़ी तक नहीं मिली।
विज्ञापन

कहा कि वह ससुराल में डेढ़ महीने रही। इस दौरान उसके ससुराल वालों ने बुरा बर्ताव किया। यहां तक उसे खाना भी नहीं दिया, उसे मांग कर खाना पड़ता था। उसकी सास और ननद कहती थीं कि तुम्हें इस घर में नहीं रहने देंगे। जब यह बात पति उमेश से कही तो उन्होंने कहां कि उसके घरवाले सही कह रहे हैं। आरोप लगाया गया कि उसकी सास व दोनों ननद ने मिलकर मारपीट भी की। ससुराल वालों ने उसे गांव मिलने के बहाने भेजा, लेकिन इसके बाद उसे लेने भी नहीं आए। सात माह में पिता और परिवार के कुछ लोग 4 बार गांव सिसोठ में पंचायत लेकर भी गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed