{"_id":"668c43e819103960c70ff124","slug":"car-fell-into-300-feet-deep-valley-to-save-nilgai-driver-saved-his-life-by-jumping-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110608-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नीलगाय को बचाने में 300 फीट गहरी घाटी में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नीलगाय को बचाने में 300 फीट गहरी घाटी में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
Tue, 09 Jul 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- माधोगढ़ घाटी की टूटी चाहरदीवारी व खाई में पड़ी गाड़ी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। माधोगढ़ गांव की घाटी में 300 फीट गहराई में कार गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में उसे चोट भी आई है। माधोगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने घायल का नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया।
गांव माधोगढ़ निवासी मिंटू सोमवार सुबह चार बजे कार लेकर गांव छितरौली में अपने रिश्तेदार के पास जा रहा था। माधोगढ़ घाटी के पास पहुंचा तो सामने अचानक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और घाटी की चहारदीवारी टूटी होने के कारण कारण कार गहरी खाई में जा गिरी। चालक मिंटू ने कार से कूदकर जान बचाई। हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची माधोगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने घायल चालक नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार करवाया। गांव माधोगढ़ की पहाड़ियों के बीच से गुजरती है सड़क, इसके साथ ही करीब एक किलोमीटर लंबाई में 300 फीट गहरी खाई भी है। यहां से करीब एक हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन घाटी की चहारदीवार टूटी हुई होने के कारण तीव्र मोड़ व ढलान पर हादसों का भय बना रहता है।