फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car dealership pelted with stones in the dead of night; gate glass shattered.

Mahendragarh-Narnaul News: रात के सन्नाटे में कार एजेंसी पर पत्थरबाजी, गेट का शीशा टूटा

Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Car dealership pelted with stones in the dead of night; gate glass shattered.
फोटो नंबर-15पत्थर मारकर तोड़ा गया एजेंसी का शीशा। संवाद
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित हुंडई कार एजेंसी में शुक्रवार देर शाम पत्थर फेंकने की घटना सामने आई। अज्ञात युवक ने एजेंसी के मुख्य गेट पर पत्थर मारकर शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भाग गया। घटना के बाद एजेंसी प्रबंधन ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एजेंसी बंद होने के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे एजेंसी के बाहर से किसी युवक ने पत्थर फेंके। इनमें से एक पत्थर मुख्य गेट के शीशे पर लगा जिससे उसमें दरारें आ गईं।
विज्ञापन

एजेंसी में तैनात चौकीदार ने तुरंत मैनेजर और संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई लेकिन पत्थर दूर से फेंके जाने के कारण आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि करीब एक साल पहले भी इसी तरह पत्थरबाजी की घटना हुई थी। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोबारा हुई घटना से एजेंसी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed