{"_id":"68068dfb6cd04dd54c03d82e","slug":"candle-march-taken-out-against-child-marriage-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123663-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
Mon, 21 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17गांव हुडीना में बाल विवाह के खिलाफ कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण।स्रोत-प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को गांव हुडीना में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की शादी निर्धारित आयु होने के बाद ही करें। बाल विवाह एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर सभी ने बाल विवाह न करवाने की शपथ ली। उन्होंने अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला के सभी पंडितों से अपील की गई है कि वे शादी से संबंधित जब भी कोई कार्यक्रम करवाएं तो बच्चों की उम्र जरूर देखें। टेंट तथा बैंड बाजे वाले व्यवसायियों से भी निवेदन किया गया कि वे ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा न बनें जहां पर नाबालिगों की शादी होती हो।
सरिता शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाल विवाह जैसी समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें सभी को मिलकर इस समस्या के खिलाफ लड़ना होगा और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना होगा।