फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Candle march from lawyers court to Mahavir Chowk today

वकीलों का कोर्ट से महावीर चौक तक कैंडल मार्च आज

Wed, 24 Feb 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Candle march from lawyers court to Mahavir Chowk today
जिला नारनौल बचाओ संघर्ष समिति की बैठक बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कोर्ट परिसर में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। साथ ही वकीलों की हड़ताल एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दी गई है। इस मामलेे में अब एक मार्च को बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई और आगे की रणनीति पर विचार हुआ। बार एसोसिएशन की एक मार्च को बैठक होगी। जिसमें हड़ताल के बारे में चर्चा होगी। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया हैं कि सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करके आगामी कार्रवाई की रूपरेखा एक मार्च की बैठक में तय होगी। 24 फरवरी को सुबह पौने 11 बजे जिला न्यायालय नारनौल परिसर से अधिवक्ता व जिला मुख्यालय पर कार्यरत सभी गैर सरकारी संस्थाओं समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि कैंडल मार्च करते हुए महावीर चौक तक जाएंगे। इसके बाद पुन: वापस जिला न्यायालय परिसर में आकर बैठक होगी। इसके लिए प्रधान अशोक यादव तथा सचिव पवन कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर वकीलों का धरना 21 वें दिन भी जिला न्यायालय परिसर में जारी रहा। जिले का नाम नारनौल रखने के लिए वकीलों सामाजिक संगठनों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed