फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Candidates reached the centers at 8 o'clock, underwent 4 types of checks, then got admission

Mahendragarh-Narnaul News: 8 बजे केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी 4 तरह की जांच,फिर मिला प्रवेश

Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Candidates reached the centers at 8 o'clock, underwent 4 types of checks, then got admission
फोटो नंबर-19पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर हाथ पर बंधी मोली को खोलता अभ्यर्थी। संवाद
नारनौल। शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामान्य पात्रता परीक्षा संपन्न हुई। सीईटी को लेकर नारनौल में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर जहां पहले दिन परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर लाइन लगी हुई थी, वह रविवार को कम देखने को मिली। रविवार को सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक हाजिरी भी आसानी से लगी। इसके कारण केंद्रों के बाहर लंबी कतार नहीं लगी। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से एक घंटे पहले एंट्री शुरू कर दी गई थी। इसके चलते 8 बजे ही केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


अधिकांश परीक्षार्थी 9 बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को चार प्रकार की जांच के बाद केंद्र के अंदर जाने दिया गया। इसमें पहले पुलिस द्वारा एडमिट कार्ड व हाथ, कान, नाक व गला आदि में पहनी हुई वस्तुओं की जांच की। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की जांच के बाद बायोमीट्रिक हाजिरी ओर वीडियोग्राफी की गई। इसके अलावा हाजिरी रजिस्टर में स्कैन फोटो से अभ्यर्थियों का मिलान कर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दादरी की दीक्षा का कहना है कि सीईटी को लेकर इस बार सभी व्यवस्था बहुत अच्छी की गई थी। केंद्र के बाहर बस ने उतारा, जिससे परेशानी नहीं हुई। पेपर भी आसान आया और केंद्र में किसी भी प्रकार की जांच में कोई परेशानी नहीं हुई।


दादरी के ही महेश का कहना हैकि सीईटी को लेकर यदि इतनी व्यवस्था नहीं की जाती तो बहुत परेशानी होती। परीक्षा केंद्रों को भी ढूंढना पड़ता, लेकिन इस तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। बस से सही समय पर केंद्र तक पहुंच गए। पेपर भी ज्यादा मुश्किल नहीं था। बायोमीट्रिक हाजिरी में भी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed