{"_id":"65e0c29eeb13f15b680d2f60","slug":"candidates-reached-mahendragarh-instead-of-narnaul-to-take-the-foundation-level-2-exam-arrangements-were-made-to-get-the-exam-done-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107791-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देने नारनौल की बजाए महेंद्रगढ़ पहुंचे परीक्षार्थी, व्यवस्थाएं करा दिलाई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देने नारनौल की बजाए महेंद्रगढ़ पहुंचे परीक्षार्थी, व्यवस्थाएं करा दिलाई परीक्षा
Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 430 विद्यार्थियों में 387 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 43 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित की गई। अनेक परीक्षार्थियों को नारनौल के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देनी थी लेकिन वह महेंद्रगढ़ पहुंच गए। इसके बाद प्राचार्य सुनील गौरा ने विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थाएं कर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दिलाई। परिवहन व्यवस्था नहीं होने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा के लिए कई विद्यार्थियों का नारनौल परीक्षा केंद्र था। जो गलती से महेंद्रगढ़ परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। समय के अभाव को देखते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों को नारनौल परीक्षा केंद्र की बजाए महेंद्रगढ़ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा करवाई गई। बुनियादी टीम की ओर से प्रियंका व संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में गई थी। विभाग द्वारा जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर इंद्रजीत, संदीप, दिनेश, होशियार, राहुल सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।