{"_id":"6a1b255a21227d564a088de3","slug":"canal-water-to-arrive-today-relief-from-drinking-water-crisis-expected-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126922-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज पहुंचेगा नहरी पानी, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज पहुंचेगा नहरी पानी, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो संख्या:57 देवास जलघर में स्थित टैंक में तली में बचा पानी। संवाद
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। करीब एक माह बाद रविवार से नहरी पानी की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। नहरी पानी आने के बाद जलघरों को भरना शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सूख चुके जोहड़ों और तालाबों में भी पानी छोड़ा जाएगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में उन नहरों में पानी छोड़ा जाएगा जिनसे सीधे जलघर जुड़े हुए हैं। इसके बाद विभिन्न जलघरों तक पानी पहुंचाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। शहर में पानी की राशनिंग लागू करनी पड़ी थी और कई कॉलोनियों में दो से तीन दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग टैंकरों और निजी साधनों के सहारे पानी की व्यवस्था कर रहे थे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नहरी पानी आने के बाद भी पूरे क्षेत्र की स्थिति सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 37 जलघरों को पूरी तरह भरने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।
-- -- -- -- -- --
24 दिनों के शेड्यूल में जलघरों को भरना चुनौती
जिले को 24 दिन नहरी पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन इस आपूर्ति में से भी दो से तीन दिनों तक कटौती कर ली जाती है। जलघरों के भरने के बाद ही नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाएगी। हालांकि नहरी पानी पहुंचने से संकट काफी हद तक कम हो जाएगा। नहर एवं सिंचाई विभाग की ओर से हर बार विशेषकर गर्मी के दिनों में जिले के लिए 1050 क्यूसेक पानी की मांग भेजी जा रही है। लेकिन जिले को महज मांग के अनुसार आधा पानी भी नसीब नहीं हो पाता है। वहीं इस बार भी सीहोर पंप हाउस तक फिलहाल करीब 300 क्यूसेक पानी ही पहुंच पाया है। रविवार सुबह तक महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पानी पहुंच जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
प्रथम चरण में क्षेत्र के 37 जलघरों से जुड़ी हुई नहरों में पानी छोड़ने की मांग सिंचाई विभाग से की जाएगी। जलघरों को भरने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। गांव देवास स्थित जल परियोजना के सभी टैंकों को भरने के लिए शहर में पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू की जा सकेगी।
-सुरेंद्र यादव, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़